Share this News
पाली 11 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

आज तक प्रो कबड्डी टूर्नामेंट टीवी के माध्यम से देखते आ रहे है। अब इसकी आँखों देखा हाल देखने सुनने जानने के लिए चले आइये पहली बार केराझरिया पाली में प्रो कबड्डी का आगाज होने जा रहा हैं ब्लाॅक कबड्डी संघ पाली इसकी जोर शोर से तैयारी में जुट गई हैं।उक्त जानकारी संघ के अध्यछ राजकुमार राज ने दी हैं विकासखंड पाली के प्रारंभिक तैयारी के रूप में ग्राम सेंद्रीपाली में खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया जिसमें 200 खिलाड़ियों ने पंजीयन पूर्ण किया अन्तिम् ट्रायल 13 जनवरी को डुमरकछार में होना हैं जो पाली ब्लाॅक से कबड्डी खिलाडी ओ पंजीयन करा सकते हैं।

इस प्रीमियर लीग में जो टीम खरीदना चाहते हैं टीम के मालिक बनना चाहते हैं वह ब्लाॅक कबड्डी संघ से संपर्क कर सकते हैं। इसकी आवश्यक बैठक केराझरिया में हुआ। इस दौरान सरपंच सत्यनारायण पैकरा ,अध्यक्ष ब्लॉक कबड्डी संघ पाली राजकुमार राज ,उपाध्यक्ष कन्हैया जगत ,चंद्रभान जगत ,धीरेंद्र ,जोहित यादव ,रामकुमार मरावी ,बंधन सिंह राज,गोरे दास, आदि उपस्थित रहे।

पाली शंकर दीवान