Share this News

हरदीबाजार 11 जनवरी 2023(KRB24NEWS)
छ.ग.प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के आगमन पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लाक के ग्राम नोनबिर्रा में 17 जनवरी को भेंट मुलाकात के संदर्भ में कटघोरा के युवा,मिलनसार,लोक प्रिय विधायक व उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने मंगलवार को नोनबिर्रा निवासी विधायक प्रतिनिधि भैयाराम यादव के निवास पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

और सभी को अपने-अपने दायित्वों को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई । इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर,वरिष्ठ कांग्रेसी सैय्यद कलाम,पूर्व विधायक प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह कंवर,रमेश अहिर सदस्य बीज निगम आयोग छ.ग.,रामशरण कंवर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति,कौशल श्रीवास ब्लाक महामंत्री हरदीबाजार,कमलेश कुर्रे,कमलकांत साहू,सत्या सिंह कंवर,बुधवार सिंह, उपस्थित रहे।
