Share this News

हरदीबाजार 11 जनवरी 2023(KRB24NEWS)
विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत रैनपुर(खुर्द) में दबंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्यातिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर रहे । उन्होने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये प्रतिभागी बच्चों व उनकी टीमों की प्रस्तुति देख भाव विभोर होकर आंनदित हुऐ ,विधायक श्री कंवर ने उनके हुनर और प्रतिभा की तारिफ करते हुऐ उन्हे प्रोत्साहित किया और कहा कि सभी का हुनर, मेहनत और प्रस्तुति सराहनीय है लेकिन जजमैंट किसी एक को ही विनर का हकदार बनाता है जिसे सभी को मानना होता है।

,जो बच्चें या उनकी टीम इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रफाँमेंस नही कर पाये वो और अच्छा से प्रयास कर अपनी कमियों को दूर कर अगला प्रफाँमेंस में अपनी स्थान बनाये । इस दौरान आयोजन का आनंद लेने गणराज सिंह कंवर (सभापति जिला पंचायत कोरबा), श्रीमती दुलेश्वरी सिदार (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली),भैया राम यादव(विधायक प्रतिनिधि),जगदीश सिंह, सत्या सिंह कंवर सहित आयोजक समिति व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे जिन्होनें आयोजन का शांतिपूर्वक आनंद लिया ।
