Share this News
पाली08 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तहत बच्चों के गहरी सोच को बढ़ावा देने एवं विज्ञान के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के तहत जिला स्तर पर अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली के 2 बच्चों का चयन हुआ है।

कक्षा दसवीं की तमन्ना टेकाम और कक्षा नौवीं की अंजली पांडेय का चयन हुआ है।विद्यालय संचालक गणेश जायसवाल जी के द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी गई और इसे बच्चों और शिक्षकों की मेहनत का फल बताया।