Share this News

कोरबा पाली 08 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ । इस खेल प्रतियोगिता में स्कूल के समस्त छात्रों ने अपना उत्कृष्ट खेलों का प्रदर्शन किया और स्थान प्राप्त किया खेल प्रारंभ होने से पहले महामाया मंदिर से मशाल जलाकर लाया गया तथा उस मशाल को खेल प्रांगण में स्थापित किया गया जो 2 दिनों तक जलता रहा ।

खेल प्रभारी श्री अनिल कश्यप सर, श्री शेशन पंडा सर, श्री धीवर सर, श्रीमती रीना डिक्सेना, श्रीमती ललिता अनन्त तथा समस्त टीचर्स ने खेलों को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई ।स्कूल के डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा जी एवं प्रिंसपल श्री एच. आर. ओग्रे ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को प्रारंभ करने की घोषणा की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू जायसवाल पार्षद, श्रीमती सावित्री श्रीवास पार्षद, श्रीमती चमेली सोनी एल्डरमैन उपस्थित रहीं , उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया इस वर्ष के खेल प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, रेस, कुर्सी दौड़, फ्रॉग रेस, धीमी साइकिल रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, स्पून रेस, आदि खेल हुआ ।

कबड्डी में Boys team Amul Dixena तथा Girls team Rashi Mishra ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । खो खो में Boys team Harsh Jagat तथा Girls team Nishu Khare ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस वर्ष का खेलकूद अत्यंत रोचक रहा सभी के चेहरों पर उत्साह देखने को मिला।

