Share this News
हरदीबाजार0 7 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम मुढ़ाली में तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो गुरुवार से प्रारंभ हुआ है एवं रविवार को हाई स्कूल मैंदान में खेल का समापन होगा । जिसके समापन कार्यक्रम में कटघोर विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर,विशिष्ट अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर,कटघोरा जनपद सभापति प्रभा सिंह तंवर,समन्यवय राजीव युवा मितान कुलदीप सिंह राठौर,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण विकास सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि श्रृवण कश्यप उपस्थित रहेंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुक्रिता सिंह मरकाम करेंगी उपस्थित रहेंगें । जिसमें विजेता,उपविजेता टीम को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 11 हजार एक सौ रुपये व शील्ड,द्वितीय पुरस्कार 7 हजार एक सौ रुपये व शील्ड एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार एक सौ रुपये व शील्ड मुख्य अतिथि के हांथो दिया जायेगा ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर