Share this News
कोरबा पाली 06 जनवरी 2023(KRB24NEWS):

पाली मरार भोयरा पटेल समाज पाली के द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में पुराना पानी टंकी के पास मां शाकंभरी जयंती मनाया गया शाकंभरी जयंती की आरती फूल माला एवं पटेल समाज के द्वारा पत्ता गोभी फूल गोभी मूली मिर्च भिंडी मटर के माला बनाकर के मां शाकंभरी को पहनाया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र बंटू ने कहा कि आने वाले समय में पटेल समाज एक बहुत बड़ा समाज है और पटेल समाज के द्वारा मां शाकंभरी की जयंती हर वर्ष की तरह इस वर्ष सभी मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद गण मुकेश अग्रवाल सोना ताम्रकार बबलू पटेल चमेली सोनी सावित्री श्रीवास निर्मला पटेल एवं पटेल समाज के मुखिया गोविंद राम पटेल मुरली मनोहर पटेल मुन्ना पटेल फाग राम पटेल सुशील पटेल परस पटेल महादेव पटेल श्याम पटेल इत्यादि पटेल समाज उपस्थित रहे।

पाली संतराम पटेल