Share this News
कोरबा पाली 03 जनवरी 2023(KRB24NEWS):

पीएचई विभाग के कर्मठ कर्मचारी भागीरथी सोनी का नागरिको ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी। मूलतः रतनपुर निवासी श्री सोनी ने PHE विभाग मे कई दशक सेवा दी।नगर पंचायत पाली में विगत कई वर्षों से निवास रत है।जिसके कारण पाली से उनका गहरा नाता रहा है। उनके निवास क्षेत्र बृहस्पति बाजार के व्यवसायियों द्वारा सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विदाई कार्यक्रम में लक्ष्मी चंद भावनानी ने श्री सोनी को सरल हृदय, व्यवहार कुशल, हंसमुखऔर समभाव वाले व्यक्ति बताते हुए उनके कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की।इस विदाई से अभिभूत श्री सोनी ने पाली में मिले प्यार और स्नेह पर आभार जताते हुए इसे कर्मक्षेत्र तथा दूसरा घर बताया।श्री सोनी को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में सोनी जी के मित्र मंडली के साथी, केके बेसवाड़े,राजकुमार सोनी,कीर्ति जायसवाल, उमाशंकर डिक्सेना, विवेक चौहान, सुखनंदन कश्यप, रमेश डिक्सेना और नागार्जुन, डब्बू मानिकपुरी आदि अन्य उपस्थित थे।