Share this News
कटघोरा 19 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):

कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए थे जैसे – वाटर साइकिल, ड्रिप इरिगेशन, वेक्यूम क्लीनर, वोल्केनो, कैंडी मशीन, वाटर डिस्पेंसर, सोलर कुकर, सोलर सिस्टम आदि मॉडल बनाया गया था ।

जिसको देखकर पालक अत्यंत प्रसन्न थे एवं विद्यार्थियों से मॉडल के बारे मेंविभिन्न प्रश्न भी पूछें जिसका विद्यार्थियों ने सटीक उत्तर दिया। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी के जज के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा श्री आई टी कश्यप सर जी, प्रोफेसर श्री शैलेंद्र सर जी, प्रोफेसर श्री भुवनेश्वर पाटले जी थे।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशुतोष अग्रवाल जी एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर जी,समस्त शिक्षक स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।