Share this News
कोरबा पाली/ 19 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):

26 फरवरी 2023 को रायपुर में प्रान्तस्तरीय आयोजित कलार महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए राजस्व कालोनी बिलासपुर में संभाग स्तरीय कलार सम्मेलन का आयोजन 18 दिसम्बर 2022 को किया गया।प्रांतीय पदाधिकारी देवेन्द्र जायसवाल पिछड़ा वर्ग आयोग पूर्व सदस्य ने कार्यक्रम के स्वरूप पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि पूरे राज्य के सभी जिलों से लगभग 1 लाख से भी अधिक समाज के सदस्यों की उपस्थिति संभावित है।पूरे राज्य में हमारे समाज के सदस्यों की जनसंख्या लगभग 14% है,फिर भी वर्तमान में विधानसभा में केवल दो विधायक है।राजनैतिक जागरूकता के उद्देश्य से यह सम्मेलन प्रभावशाली रहेगा।आगामी विधानसभा में प्रत्येक राष्ट्रीय पार्टियों से जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए कम से कम 10 प्रत्याशियों की दरकार रहेगी।जिसमे से सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की जवाबदेही हम सबकी होगी।कोरबा जिले से प्रतिनिधिमंडल में रामगोपाल डिक्सेना जिलाध्यक्ष,विनोद जायसवाल राष्ट्रीय सचिव, ओमप्रकाश डिक्सेना,दिनेश कौशिक जिला शिक्षाधिकारी,रविन्द्र केला,दाऊलाल डिक्सेना उपस्थित थे।