Share this News
कोरबा/पाली18 दिसंबर 2022(KRB24NEWS)

जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडबुड में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर ग्राम के गौठान में गौरव दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नरवा, गरूँआ, घूरूआ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।बुजुर्गो एवम गरीबों को सरपंच हरेली बाई बिझवार व सचिव पूनम बैसवाड़े के द्वारा कंबल वितरण किया गया । जिसमें कार्यक्रम में कृषि विभाग से श्रीमती नूपुर ठाकर ग्राम गोठान समिति के अध्यक्ष श्री जनीराम नायक, सरपंच प्रतिनिधि श्री कीर्ति सिंह बिंझवार रोजगार सहायक रतिराम यादव, पंच श्री मनहरण लाल,अशुलाल, उर्मिला नायक, वरिष्ठ नागरिक अमरलाल नायक,सक्रिय महिला श्रीमती संतोषी कैवर्त,सरस्वती यादव,मितानिन श्रीमती राजकुमारी निषाद,समेत बिहान स्व.सहयाता समूह के सभी सदस्य वा आम नागरिकों की उपस्थित सराहनीय रही।