Share this News
पाली 18 दिसंबर 2022(KRB24NEWS)

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता ग्राम लाफा में आयोजन किया गया, जिसमें आयोजक ग्राम पंचायत लाफा को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर जगत (भाजपा अजजा मोर्चा जिला महामंत्री )मुख्य अतिथि रहे ।क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच लाफा और भंडारखोल के बीच खेला गया भंडारखोल टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और लाफा को फिल्डिग् के लिए मैदान पर उतारा भंडारखोल पहले बेटिंग करते हुए 10 ओहर में 6 विकेट खोकर 120 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए लाफा ने 4 विकेट खोकर छक्का लगाकर जीत दर्ज किया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह जगत उपस्थित रहे। जिसके हाथों फाइनल विजेता को इनाम पुरस्कार दिया गया । विजय बहादुर ने इस अवसर पर क्रिकेट मैच की इस प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों सहित कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य गणों की सराहना की । उन्होंने आगे कहा कि ऐसे खेल कार्यक्रम हमेशा आयोजित किए जाते रहने चाहिए। अंत में उन्होंने ऐसे कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग किए जाने की बात कही और समारोह की भूरी भूरी प्रशंसा की। क्रिकेट मैच में स्थानीय ग्रामीणों की भारी संख्या देखी गई और सभी दर्शको ने सराहना की और प्रसन्नता जाहिर की । कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच विजय बहादुर जगत जी का आभार व्यक्त करते हुए साल श्रीफल से सम्मान किये। जगत जी ने कहा कि खेल से हमारे शरीर में शारीरिक, मानसिक ,एवं बौद्धिक विकास बढ़ाता है। कोई भी खेल प्रतियोगिता से एक दूसरे में आपसी जुड़ाव एवं एकजुटता की ओर ले जाती है। क्रिकेट प्रतियोगिता में अक्षय यादव,राहुल य़ादव, प्रदीप राज,तनय सिंह ,विजय खुरसेगा,राजू ,सुनील सोनी, राहुल पैकराउमेश कैवर्त ,राजकुमारसूरज लोढ़ा अनिकेत ,जितेंद्र आदि उपस्थित रहें।

पाली संतराम पटेल