Share this News
रजकम्मा(पाली)26 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)
हाई स्कूल मदनपुर में संविधान दिवस सत्यनारायण ध्रुव पूर्व सरपंच के मुख्य आतिथ्य, राजीव जोगी की अध्यक्षता एवं जीवन सिंह मरकाम संकुल समन्वयक के विशिष्ट आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने संविधान दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सबके लिए संविधान को सर्वोपरि बताया।तत्पश्चात अनामिका एवं साथियों ने स्वागत गीत और विमलेश्वरी एवं साथियो ने राजकीय गीत गाया।मुख्य अतिथि ध्रुव ने कहा कि सबको संविधान की जानकारी सुनिश्चित करना होगा।जीवन सिंह मरकाम ने अधिकारों और कर्तव्यों को समझाया।छात्रो की तरफ से चाँदनी, नीरज एवं आर्यन ने विचार रखे।प्राचार्य जोगी ने संविधान की उद्देशिका पढ़कर सुनाया। छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी, क्विज,पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया किया जिसमें उन्होंने उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल एवं कु.कुमुदिनी ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पुष्पक साहू,कल्पना कुजूर,कुमुदिनी,भोला अहीर,अर्चना किंडो,किरण श्रीवास, त्रिशया शक्ति,पंकज कुजूर ,प्रफुल्ला भगत सहित स्टाफ के अन्य सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


