Share this News
बाकी मोगरा 24 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)
बाकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत बाकी मोगरा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत व ज़िला के निर्देशानुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर, प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बनाकर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है जिसका पुरजोर विरोध, हम भाजयुमो के कार्यकर्ता करते हैं। इसी तारतम्य में कल भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में दिनाँक 23नवंबर को बांकी मोंगरा मण्डल के अंतर्गत बांकी मोंगरा पानी टंकी चौक वार्ड क्रमांक 66 शक्तिकेंद्र में भुपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अजीत कैवर्त, भागवत विश्वकर्मा, सुधार साय चौहान, वॉर्ड पार्षद 66 जिला योजना समिति के सदस्य कमला देवी बरेठ, वार्ड पार्षद 67 प्रभादेवी चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ,महिला मोर्चा महामंत्री अनीता राजपूत, मंत्री महिला मोर्चा आशा राव केवट, पुर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राम कुमार यादव,गोपाल यादव, विजय साहू, धीरेंद्र मानिकपुरी, आसाराम केवट ,जितेंद्र यादव, अजय कश्यप, लाला साहू, जयराम सुदर्शन, नवल चौधरी, हरि पटेल, गोविंदास, करण दास ,चंद्र भवन दास, विजेंद्र यादव, उत्तम यादव, अमित यादव, शिवपाल दास महंत, संतोष श्रीवास, लक्ष्मी प्रसाद देवागन, श्रवण यादव, मुकेश राणा, राजा मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद सोनी, कुलदीप साहू, रामेश्वर वैष्णव ,मालिक राम कश्यप, ऐलावन साहू, श्रवण यादव, रामेश्वर राणा, सूरज नेताम, गजाधर साहू, सहित अन्य युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
बाकीमोगरा राजू सैनी


