Share this News
रजकम्मा (पाली) 17 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)

गवर्मेन्ट हाई स्कूल मदनपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर निलेश यदु के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता एवं सी ए सी जीवन सिंह मरकाम के विशिष्ट आतिथ्य में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।सर्वप्रथम अतिथियों ने नेहरू की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने नेहरू जी कर जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बच्चों के प्रति असीम प्रेम से सदन को अवगत कराया।

मुख्य अतिथि नीलेश यदु ने कहा कि हमे नेहरू से प्रेरित होकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।प्राचार्य जोगी ने बालदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया।विद्यार्थियों की ओर से विक्रम और चांदनी ने अपने विचार रखे।कु. कुमुदिनी के मार्गदर्शन में विमलेश्वरी और साथियो के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।पेंटिंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।व्याख्याता पुष्पक साहू और कल्पना कुजूर के मार्गदर्शन में बच्चों के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़,कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बाल मेला में विद्यार्थियों ने सुंदर स्टाल लगाकर अतिथियों , पालको एवं ग्रामीणजनों को विभिन्न व्यंजनों के लजीज स्वाद से सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार प्राचार्य ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में भोला अहीर सहित स्टाफ के सदस्य ,छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।