Share this News
कोरबा पाली 6 नवम्बर 2022(KRB24NEWS):
-सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत एसईसीएल सरायपाली द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु ग्राम पंचायत भवन तालापारा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उक्त ग्राम सभा में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह चौहान उप क्षेत्रीय प्रबंधक सरायपाली ने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ी भाषा के माध्यम से बड़े सरल और सहज रूप से समझाया कि कैसे सतर्क रह कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए भ्रष्टाचार के आचरण से स्वयं को बचाना तथा समाज में फैली व्याप्त भ्रष्टाचार की बीमारी को दूर भगाने और ईमानदारी का पालन करने का प्रयास करना चाहिए।
जब सभी सतर्क हो कर कार्य करेंगे तभी समाज और देश से भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकेंगे। इस उपलक्ष में सरायपाली के खान प्रबंधक एल. बी. देवांगन तालापारा ग्राम के सरपंच रामरतन श्याम उपसरपंच लक्ष्मी नारायण सोनी ग्राम सचिव दूजे राम शिंदे, राजगोपाल सिंह, जीतलाल बिझवार,गौरव सिंह ठाकुर, गोविंद दास, ग्राम के रोजगार सहायक रतिराम यादव सभी मंचासीन थे और सभी ने बारी-बारी से ग्राम के नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत और विकसित भारत के संबंध में अपना संबोधन दिया। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक टीवी सोनी ने भी एसईसीएल के इस प्रयास की सराहना करते हुए अपना संबोधन दिया ग्राम सभा के कार्यक्रम में लगभग 200 की तादाद में महिला पुरुष और बच्चे सम्मिलित हुए उनके लिए नाट्य रूप में भ्रष्टाचार का चित्रांकन किया गया।
सरायपाली के कर्मचारियों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई नाटक के द्वारा एवं भ्रष्टाचार के लिए ओम प्रकाश पटेल मैनेजर माइनिंग द्वारा बहुत ही सुंदर भ्रष्टाचार का गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के शुरुआत में ग्राम वासियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया सरायपाली कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के द्वारा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की झांकी प्रस्तुत की एवं भ्रष्ट व्यक्ति का अंत हमेशा बुरा होता है ।
इस प्रस्तुति पर प्रसन्न होकर उप क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई यह बताया कार्यक्रम में सरायपाली के श्रमिक प्रतिनिधि कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार कोरव उप कार्मिक प्रबंधक द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के मिस्त्री खान सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।




