Share this News
कोरबा पाली 6 नवम्बर 2022(KRB24NEWS):
कभी-कभी शासन की मनसा को पूरी तरह नहीं समझने के कारण हमें लगता है कि हम इस कार्य के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं।परंतु पूरी जानकारी होने पर हम शासन को धन्यवाद देते हैं। कि कैसे-कैसे उन्होंने शिक्षकों के लिए बच्चों के हित में अच्छा सोच रखा है। कबाड़ से जुगाड़ एक ऐसा ही बिना पैसे का शिक्षा को सार्थक करने का निरूपम संसाधन है ।जिससे बच्चा एक प्रयास में ही कबाड़ से जुगाड़ सामग्रियों से निर्मित उपादानों से सीखने के बाद उसे भूलना आसान नहीं होता।
संकुल धौराभाठा सभागार में आज संकुल के समस्त 8 स्कूलों के शिक्षकों-शिक्षिकाओं के द्वारा घर या स्कूल के अनुपयोगी चीजों जैसे मूंगफली के छिलके अनुपयोगी दाने पेंसिल के अवशेष/ अपशिष्ट,पुरानी पेपर माचिस की जली हुई तीलियों, पुराना धागा, रस्सी,चुना, मिट्टी,गत्ते खराब थर्माकोल, पुरानी पेन की ढक्कन, धान का पैरा,गेहूं के डंठल, कागज की पुरानी प्लेट आदि से शिक्षण सामग्री का निर्माण कर शिक्षकीय गतिविधियों को सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कमजोर तथा होनहार बच्चों के लिए अधिगम को बढ़ावा देकर सीखने और सिखाने की प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने हेतु संसाधन का निर्माण कर रहे हैं, कबाड़ से जुगाड़ विधि से निर्मित शिक्षण सामग्री पैसे की बचत व फालतू समय को उपयोगी बनाया जाता है। संकुल धौराभाठा के प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक गणित,अंग्रेजी, विज्ञान,हिंदी, आदि विषय से संबंधित कबाड़ से जुगाड़ अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया। सीएसी वीरेंद्र जगत के मार्गदर्शन में एसएमसी समिति,माता समूह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बच्चों द्वारा निर्मित सामग्रियों से संतुष्टि जाहिर की।


