Share this News
हरदी बाजार 29 अक्तूबर 2022(KRB24NEWS)
पाली ब्लाक के ग्राम नेवसा में गोवर्धन पूजा का आयोजन ग्राम वासियों के द्वारा रखा गया जिसमें दोपहर 1:00 से 4:00 तक गोवर्धन पूजा कार्यक्रम रखा गया शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक राउत नाचा का कार्यक्रम किया गया साथ ही आए अतिथियों का ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस दौरान जस गीत जागरण विशु श्रीवास का कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल अध्यक्षता भैयाराम यादव विधायक प्रतिनिधि ,विशिष्ट अतिथि विकास सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष कांग्रेश, श्रीमती भवानी राजेश राठौर जनपद सदस्य, पुष्पेंद्र शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदी बाजार, शिवलाल यादव उपसरपंच, केदार यादव , भुवन यादव, भागवत , कुंज राम, रामदयाल कलीराम, बलिराम, बिसाहू राम राम लाला, धनीराम ,जमुना प्रसाद, राजेंद्र, रजनीश ,राजकुमार, दिलीप ,चंदू यादव, चंद्रिका, निर्मल सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे ।


