Share this News
कोरबा पाली 29 अक्तूबर 2022(KRB24NEWS)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पाली खेल प्रांगण में खंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ ऑलंपिक में शामिल विभिन्न खेल विधाओं के पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे।आज इसका विधिवत शुभारम्भ छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर एवम् छग गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती दुलेश्वरी सिदार(जनपद अध्यक्ष) की अध्यक्षता और नपं अध्यक्ष उमेश चंदा ,जिपं सदस्य गणराज सिंह कंवर ,जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, जनपद सदस्य अंजू पांडे, एल्डरमैन सुरेश गुप्ता, युवा नेता अमित भदौरिया, अंशुमन पांडे आदि अन्य की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा ग्रामीण स्तर के पारंपरिक खेलों का विकास और उनके अस्तित्व को बरकरार रखना है जिसमें यह आयोजन सफल साबित हुआ है।
श्रम कल्याण मंडल सदस्य श्री श्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच राज्य की अस्मिता के सम्मान और जनता का विकास है। इसके लिए उन्होंने अनेको जनकल्याणकारी ,महत्वकक्षी योजनाओं को प्रारंभ किया एवम् छग की परंपरा, सभ्यता,संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य किया है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



