Share this News
पीड़ित ने क्षतिपूर्ति की मांग महाप्रबंधक दीपिका से की है
- हरदीबाजार 27 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):
एसईसीएल दीपका खदान अंतर्गत ग्राम हरदी बाजार निवासी प्रमोद गुड्डा जायसवाल पिता नर्मदा जायसवाल का पानी टंकी 26 अक्टूबर बुधवार को हैवी ब्लास्टिंग के चलते दोपहर लगभग 3:00 के बीच भरभरा कर गिर गया यहां पानी टंकी गिरने से प्रमोद गुड्डा जायसवाल ने क्षतिपूर्ति की मांग दीपका महाप्रबंधक से की है बताया जा रहा है कि यहां पर एक निजी स्कूल संचालित हो रहा है और यहां मकान में परिवार रह रहे हैं इन्हीं के पानी की व्यवस्था के लिए पानी टंकी बनाया गया था जोकि हैवी ब्लास्टिंग होने की वजह से अचानक पानी टंकी भरभरा कर गिर गया , यहां पर हमेशा बच्चे खेलते रहते हैं दोपहर के समय होने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई जबकि यहां पर स्कूल सहित कई परिवार निवास करते हैं ।
यह भी बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गेवरा खदान व दीपका खदान में रोजाना अपने कोयला की प्रोडक्शन के लिए हैवी ब्लास्टिंग कराया जाता है जिस कारण हरदी बाजार क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर भी हैंडपंप हो या कुआं पूरी तरह से धंस चुका है कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है इसके लिए क्षेत्रवासी परेशानियों का सामना कर रहा है जिसे लेकर प्रमोद जायसवाल ने एसईसीएल से मांग की है कि उसकी क्षतिपूर्ति दे या वहां पर पानी टंकी बना कर दें ।


