Share this News

हरदीबाजार 25 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हरदीबाजार बस्ती रोड निवासी सेवानिवृत प्रचार्य जयसिंह राठौर गुरुजी के यहां होने जा रहा है कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कथा का आयोजन किया जा रहा है कथावाचक पंडित सुखदेव प्रसाद तिवारी जी के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जायेगा। कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अमृत रूपी कथा का रसपान कराया जायेगा।इस दौरान कथा को सफल बनाने में श्रीमती सुभद्रा देवी राठौर,सुर्यकांत राठौर,कमलेश राठौर, संजय राठौर, निलेन्द्र राठौर, गजेन्द्र राठौर लगे हुए हैं। कथा का रसपान एवं भव्य कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए जयसिंह राठौर गुरुजी के द्वारा आग्रह किया गया है ।

हरदीबाजार निलेन्द्र राठौर