Share this News
हरदी बाजार 19 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा के सह जिला कार्यवाह श्री अजय कुमार दुबे जी ने बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रदेश के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद माननीय अरूण साव जी से मुलाकात की एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कोरबा की ओर से उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई व उनके कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाईयो तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दी । इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोरबा जिले में ३०० ग्रामों में आगामी वर्षों में काम खड़ा करने की जानकारी दी। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों के द्वारा मिलकर इस कार्य को सिद्ध करने की बात कही। कोरबा जिले में सेवा भारती के द्वारा नवनिर्मित विवेकानन्द सेवा सदन व संस्था को प्राप्त नवीन एंबुलेंस की जानकारी व सेवा भारती के द्वारा अल्प समय में ही जिले में किए गये कार्यों की जानकारी दी ।साथ ही उनसे कोरबा प्रवास का आग्रह भी किया।

  • हरदी बाजार विनोद उपाध्याय