Share this News
हरदी बाजार18 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

ग्राम पंचायत उतरदा के लोटनापरा में चल रहा नवधा रामायण के सातवें दिन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल जी ने पंहुच कर भागवत कथा का रस पान किया ततपश्चात शाम को श्री राम चन्द्र जी की महाआरती कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना किया।

इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के जनपद सदस्य चंद्रपाल पटेल, रघुराज सिंह उइके, राजेश पटेल, अशोक कश्यप, बाबूलाल साहू, मुकेश राठौर, श्याम पटेल एवं ग्रामवासी महिलाएं व पुरुष ने श्री रामचंद्र जी के भक्ति मय नवधा रामायण में डुबकी लगा रहे हैं इसके लिए क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ने लोगों को धन्यवाद दिए और कहा गया कि हर पारा मोहल्ला गांव में इसी तरह से भाव भक्ति से भजन कीर्तन करते रहना चाहिए जिससे मन को शांति मिलती है गांव में सुख शांति होती है ।