Share this News
कोरबा पाली16 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

नव नियुक्त एस डी एम माननीय श्री मनोज कुमार जी का आज पाली स्थित फारेस्ट रेस्ट हाउस में पूर्व सैनिक संगठन तथा शिक्षको- श्री प्रेम सोनी (शिक्षक),अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन,श्री मोहन लाल जांगड़े (ADEO) कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन के अगुवाई में सौजन्य मुलाकात कर महामाला तथा पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।

विकास खंड पाली में कार्यभार ग्रहण करने के सुअवसर पर उपस्थित संगठनों व् लोगों ने शुभकामनाएं व अशेष बधाई प्रेषित किया,माननीय सरल स्वभाव के सुलझे हुए सम्माननीय अधिकारी है,पाली पदस्थापना से क्षेत्र की जनता अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष लाभ मिलेगा,कार्य की गति का ग्राफ बढ़ेगा,सुख चैन व विकास से ब्लाक पाली का नाम उन्नयन होंगे।

शासकीय कार्य समय में पूरे होंगे। माननीय ने कहा हम सब मिलकर शासन के समस्त कार्यों को समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे,इस अवसर पर माननीय नायब तहसीलदार पाली श्री नरेंद्र कँवर,(पूर्व सैनिक),माननीय सीएसपी श्री एम् एम् मिंज साहब मुंगेली,एवं सहायक शिक्षक फेडरेशन के सुनील जायसवाल,प्यारेलाल कोराम के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी गण, कर्मचारी गण उपस्थित थे।