Share this News
पोड़ी उपरोड़ा 16अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)
राजीव गांधी युवा मितान क्लब के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा के प्रांगण में छत्तीसगढ़ मिनी ओलम्पिक का प्राचार्य श्री एन.के.जायसवाल, जनपद सदस्य श्री प्रताप सिंह,सी.एस.सी.श्री संग्राम सिंह राज, व्याख्याता श्री रवि जायसवाल, सचिव श्री जयसिंह मेश्राम द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। छत्तीसगढ़ मिनी ओलम्पिक का प्रारंभ युवा खिलाड़ियों द्वारा दौड़ के साथ किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया। लड़कियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। तत्पश्चात् खिलाड़ियों ने कबड्डी में भी हांथ आजमाएं। छत्तीसगढ़ मिनी ओलम्पिक का जोन स्तर में दिनांक 15-10-22 से 20-10-22तक को, कबड्डी, दौड़, फुगड़ी,भौंरा,बांटी (कंचा) आदि खेलों में पुरुष एवं महिला वर्ग खेलों में भाग लेंगे। लैंगा जोन में, लैंगा,कारीमाटी,मेरई,अमलीकुंडा,सारिसमार, रामपुर ( लैंगा),सेमरा एवं सैला कुल 8 पंचायत के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नोडल अधिकारी श्री हरिप्रसाद मिरी जी, प्राचार्य श्री नन्द कुमार जायसवाल,सी एस सी श्री संग्राम सिंह राज, शिक्षक श्री रामभजन मार्को के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ मिनी ओलम्पिक का आयोजन किया जाएगा। इस मिनी ओलम्पिक में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

