Share this News
कोरबा 14 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

भाजयुमो कोरबा शहर के दृरा टी,पी नगर चौंक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों को लेकर विरोध जताते हुए पुतला दहन किया इस बीच पुतला दहन में पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी भी हुई, कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुर्दाबाद, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे । उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बलात्कार, चाकू मार कर हत्या,रेत खनन माफिया, कोयला माफिया, को लेकर भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया हैं। भाजयुमो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ 4 सालों में अपराध का गढ़ बन चुका है ।

प्रदेश की जनता अपराधियों को संरक्षण देने वाली इस भूपेश सरकार से त्रस्त , आक्रोशित और परेशान हैं। भूपेश सरकार के संरक्षण में सभी घटनाएं हो रही है कांग्रेस के लोगो के भी नक्सलियों से मिले हुए का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सीएम का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिले के उपाध्यक्ष रंजू यादव जी, उपाध्यक्ष दिव्यांश अग्निहोत्री जी कोरबा शहर अध्यक्ष राम अवतार पटेल जी, मिडिया प्रभारी सुदेश चन्द्रा जी , मुकेश आदिले जी, सुमित यादव जी ,जीतू धुरव जी रोहित पटेल,मनीष गोस्वामी, सुरेशहलदर करन पटेल, तुषार, कुलदीपक, रोहन , अजय , जय , रितेश, जगमोहन, सूशात राजू केवट भाजयुमो के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।