Share this News
हरदीबाजार 14 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

ग्राम हरदीबाजार के हाई स्कूल स्कूल प्रागंण में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा खेल पुरूस्कार वितरण किया गया । हरदीबाजार में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ीया खेल को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत में पारम्परिक खेल का आयोजन किया गया था । वहीँ खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ईनाम वितरण किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक एवं राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर ,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन लाल राठौर उपस्थित थे ।

राजीव युवा मितान के सभी सदस्यों ने विधायक श्री कंवर का शाल श्री फल से अभिवादन किये । ब्लॉक अध्यक्ष एवं युवा मितान सदस्य हरसेन महंत, युवा मितान अध्यक्ष आशीष यादव, उपाध्यक्ष मयंक राठौर,दिलीप राठौर कोषाध्यक्ष, सोनू नामदेव सदस्य तारेस राठौर,विमल डिक्सेना, निखिल राठौर, युवा कॉंग्रेस से लक्ष्मी बंजारे, शरद गुप्ता, करण यादव उपस्थित थे । सबसे पहले विधायक श्री कंवर ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रीफल तोड़ कर कार्यक्रम की शुरुआत एवं पुरुस्कार वितरण किया, जिसमें खो-खो खेल के लिए कक्षा 9 से 10 तक आत्मानंद स्कूल को प्रथम ईनाम दिया गया, खो-खो कक्षा 6 से 8 तक के लिए शा,पूर्व, माध्यमिक शाला हरदीबाजार को दिया गया, खो-खो बालक के लिए आत्मानंद स्कूल, गिली डंडा के प्रथम प्रवीण कुमार, द्वितीय राहुल, तृतीय नवल, दौड़ 100 मीटर के लिए प्रथम रिक्की पाल, द्वितीय लक्ष्मी कवर,तृतीय सृष्टि राज, दौड़ 100 मीटर बालक प्रथम बंटी चौहान, द्वितीय प्रशांत पटेल, तृतीय साहिल राठौर, कबड्डी के लिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीबाजार को ईनाम दिया गया,फुगड़ी खेल के लिए प्रथम अदिति यादव,द्वितीय दुर्गेश आयाम तृतीय जय प्रकाश को ईनाम दिया गया एवं सभी खिलाड़ियों को ईनाम एवं प्रमाण पत्र दिया गया कार्यक्रम में विघायल के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।

हरदी बाजार राजाराम राठौर