Share this News
हरदीबाजार 11 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):
माँ दुर्गा उत्सव समिति बगीचापारा हरदीबाजार में सोमवार रात्रि सचिन तिवारी एंड ग्रुप का जसजागरण कार्यक्रम रात्रि 10 बजे से प्रारंभ हुआ । आयोजन में मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर की धर्मपत्नी श्रीमती प्रमीला कंवर, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीरा कंवर रही ,जिन्होने सर्व प्रथम माँ शक्ति की पूजा आरती की तत्पश्चात जसजागरण का आयोजन प्रारंभ हुआ ।
जसजागरण का आनंद लेने आस पास सहित दूर दराज से लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी हुई थी जो देर रात्रि तक आयोजन चलता रहा और लोग आनंद विभोर होते रहे । इस दौरिन आयोजक समिति से गुलशन जायसवाल, विकास जायसवाल, डालेश्वर राठौर,पिंटू राठौर,बिट्टू गुप्ता सहित अन्य सभी मोहल्ले वासियों का विशेष सहयोग रहा ।


