Share this News
कोरबा पाली 11 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)
राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत बुडबुड में पौधारोपण कर स्कूल प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला खेल मैदान की साफ सफाई की गई। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती हरेली बिझवार विशिष्ट अतिथि- कीर्ति बिझवार सचिव श्रीमती पूनम बैसवाड़े उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष जगनारायण बंजारा, उपाध्यक्ष प्रमिला यादव, सचिव पद्मिनी वैष्णव, सह सचिव चंद्र प्रकाश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, संतोषी कैवर्ट,आदि सभी का सराहनीय योगदान रहा ।
एवं कल दिनांक 12\10\2022 को ग्राम पंचायत बुडबुड मे माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के खेल मैदान में एक दिवस खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों के कर कमलों से विजेता प्रतिभागियों को खेल मे उचित पुरस्कार दिया जाएगा।




