Share this News
हरदीबाजार 6 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कुसमुंडा स्टेडियम में माँ कुसमुंडा दाई सेवा समिति के द्वारा दशरहा उत्सव मनाया गया जहाँ श्रीराम,लक्ष्मण व हनुमान बनकर रावण का वध कर अग्नि से जलाया गया ,साथ ही माँ विध्यांचल देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर रहे । श्री कंवर ने मंच से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा कि आज दशरहा का पर्व है असत्य पर सत्य की जीत,अधर्म पर धर्म की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का श्री राम चंद्र जी ने रावण का वध तो किया साथ ही उसके समूचे बुराईयों का वध भी किया और जनमानस को संदेश दिया कि हमें बुरे कर्मो से बचना चाहिऐ,सत्य बोलना चाहिए, धर्म के मार्ग पे चलना चाहिऐ । श्री कंवर ने कार्यक्रम में आये जागरण ग्रुप व आयोजक समिति की प्रसंसा करते हुऐ कहा कि आयोजन करना उसे सफल करना निशचिंत ही एक सफल नेतृत्व को प्रदर्शित करता है ।

आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि रहे श्री मिश्रा (महाप्रबंधक कार्मिक क्षेत्र), दीपक पण्डया (महाप्रबंधक खदान क्षेत्र), बिट्टू साहू (महाप्रबंधक), संतोष सारथी, बबला (शाहिद कुजूर) वार्ड 61 पार्षद, रूपेश राजपूत, अभिषेक आनंद, गोलू आदिले, नरेन्द्र पटेल, टीनू सारथी, पवन राजपूत, डाॅ देवेश्वर साहू, निक्कू कुकरेजा, देव साहू, बब्बन शर्मा, धनंजय दीवान, तिलकेश, माखन सिंह, प्रहलाद सिंह, गौरव, देवरथी,राहुल ,सत्या सिंह कंवर सहित आयोजक समिति के अन्य सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

हरदी बाजार राजाराम राठौर