Share this News
दशहरा के दिन ग्राम रेकी में 25 वर्षो से हजारों की संख्या में दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है
हरदी बाजार 6 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

कोरबा जिला के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम रेकी में जय माँ दुर्गा नव युवक समिति द्वारा 25 वर्षों से दुर्गा पूजा एवं रावण दहन किया जा रहा है बताते हैं कि यहां की महिलाएं बढ़ चढ़कर आगे हिस्सा लेते हैं यही वजह है कि यहां बिना विवादित के लगातार 25 वर्षों से दुर्गा पूजा के साथ दशहरा महोत्सव मनाया जाता है कार्यक्रम में श्री राम जी ,लक्ष्मण,व हनुमान जी की झांकी के साथ बाजा गाजा के साथ रावण दहन होता हैं।

दशहरा पर सैकड़ो गांव के लोग हजारों की संख्या में दशहरा देखने आते हैं जो कि इस भारी भीड़ में बड़ी धूमधाम से जय श्री राम की जय कारा के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत अधर्म पर धर्म की विजय को लेकर रावण दहन किया गया।

तत्पश्चात श्री राम जी लक्ष्मण व हनुमान जी के द्वारा मां भगवती जी की आशीर्वाद लिए, इस दौरान रात्रि कालीन जगराता लोक सिरजन टीम के द्वारा प्रस्तुति दी गई, जिसमें भारी उत्साह के साथ हजारों की संख्या में दर्शक गढ़ आनंद उठाएं कार्यक्रम में जय माँ दुर्गा नवयुवक समिति,महिला समिति,व पुलिस टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।

  • हरदी बाजार विनोद उपाध्याय