Share this News
कोरबा पाली16 सितम्बर 2022(KRB24NEWS):

15 सितंबर को भारत में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी यह मनाया जा रहा है। इस दिन भारत के महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। साल 1968 में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था। तब से लेकर हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।ये वो दिन होता है जब इंजीनियरों के महत्व और मूल्यवान योगदान को याद किया और उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। बदलते समय के साथ-साथ लोग इस दिन को अब अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत पाली में इंजीनियर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली व्ही. के. राठौर और नवीन कुमार सिंह ने मंच से उपस्थित इंजीनियर,सरपंच,सचिव व उपस्थित जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में इंजीनियरों का एक कुशल और प्रतिभाशाली समूह है। जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इंजीनियरों को आधुनिक समाज की रीड माना जाता है।बिना इंजीनियर के किसी भी देश का विकास संभव नही है। इंजीनियर हमारे लिए महत्वपूर्ण है। और वे सम्मान के हकदार हैं। यह दिवस उन सभी छात्र-छात्राओं को जाता है, कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना कर आप देश को विकसित करने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस बीच जनपद अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार,अंजू पांडेय, करारोपण अधिकारी श्याम लाल मरावी,आर ई एस एसडीओ विनीता सोनी,इंजीनियर शाहनवान इंजीनियर संतोष भारद्वाज,इंजीनियर हेमंत भूषण धारिया,जे,के मिश्रा,मुकेश डिक्सेंना, अभय जगत, सरपंच सत्यनारायण पैकरा, सरपंच रामभरोस सचिव संतोष राव, सचिव सुनील जायसवाल,सरपंच भुवन कंवर, , सरपंच मनोज पाल पोर्ते सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली