Share this News
हरदी बाजार15 सितम्बर 2022(KRB24NEWS):

शासकीय ग्राम भारती महाविद्यालय हरदी बाजार में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली , नारा लेखन तथा काव्य पाठ के माध्यम हिंदी दिवस के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ आई के कौशिक जी ने हिंदी भाषा की उपयोगिता उसके महत्व तथा उसके संवैधानिक इतिहास के बारे में छात्र- छात्राओं को संबोधित किया, डॉक्टर अनिल पांडे जी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में तथा अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में हिंदी के बढ़ते वर्चस्व को सबके समक्ष रखा तथा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ टी डी वैष्णव जी ने अपने उद्बोधन में हिंदी के वर्तमान स्थिति हिंदी के प्रति पूर्वाग्रह दुराग्रह आदि के संदर्भ में अपना वक्तव्य रखा। हिंदी का विकास जिस गति से हो रहा है उस गति से उसके प्रति दुराभाव का भी वातावरण बनाया जा रहा है। इसलिए हमें इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी अपना अमूल्य योगदान दिया है। भारतवर्ष विभिन्न भाषा भाषियों, भौगोलिक विषमताओं धर्म, परंपरा, संस्कृतियों के मध्य हिंदी विवाह सूत्र है जो पूरे देश को संजो कर रखती है। हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा में से एक हैं तथा वैज्ञानिक रूप से सर्वश्रेष्ठ भाषा का गर्व हिंदी भाषा को ही प्राप्त है। भारतवर्ष के नागरिक होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि हिन्दी भाषा की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित करें। विभिन्न कार्यक्रमों के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,शील्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक गण कर्मचारी गण , हिंदी साहित्य परिषद के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

हरदीबाजार संवाददाता विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट