Share this News
भाजपा महिला मोर्चा का तीज मिलन कार्यक्रम*
पूजा अर्चना के साथ खेले गेम्स, गाये गीत और भजन*
तखतपुर30अगस्त 2022(KRB24NEWS):.

भाजपा कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना तीज मिलन समारोह कार्यक्रम में विविध प्रकार के खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया कार्यक्रम में हर्षिता पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे आयोजन जिसमें बढ़-चढ़कर समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया तखतपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम भगवान शिव-पार्वती की आरती के साथ की गई जिसके बाद महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया,जिसमें कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर श्रीमती दीपशिखा पांडेय दूसरे स्थान पर श्रीमती ज्योति तथा तीसरे स्थान पर श्रीमती स्वाति रहीं,इसी तरह मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता में पहले स्थान ,दूसरे स्थान तथा तीसरे स्थान पर महिलाओं ने विजेता बनी।

कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत भजन के साथ संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय ने अपने आशीर्वचन से सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरतालिका तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पावन पर्व है। जो पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है इस अवसर पर महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर आई थी। गीत संगीत कर्यक्रम के तहत समाज की सभी महिलाओं ने आकर्षक और खूबसूरत नृत्य भी किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार तथा सभी सुहागिन महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई। सफल आयोजन के लिए भाजपा महिला महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को बधाई दिया व तीज का त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्वव रखता है।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती यादव व आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रमा कश्यप ने किया।।इस अवसर पर प्रभारी महिला मोर्चा सती कौशिक,अध्यक्ष महिला मोर्चा मालती यादव,प्रतिभा देवांगन,सीमा श्रीवास, रमा कश्यप,श्यामा रामा नन्दी,ललिता कश्यप,लता कश्यप,अमरीका साहू,पुष्पा रात्रे,कौशल्या साहू,राजकुमारी शर्मा,मंजू सिंह,किरण कौशिक, शशिकिरण सोनी, रमा कौशिक,झरोखा कश्यप,रजनी कश्यप,अनिता कश्यप,संतोषी कौशिक,संतोषी देवांगन,नीता ठाकुर,प्रेमलता कश्यप,मोना देवांगन,सीमा पाण्डेय,मंजू गौरहा,सीता धुरी,प्रेमवती सेमर,श्यामा पटेल, द्रौपति टंडन,उत्तरा सोनी,कदम देवांगन,प्यारी बाई देवांगन, खुशबू सोनी,शारदा कुंभकार,सुनीता मानिकपुरी, अनुसुइया प्रजापति, कोदईया कुंभकार,पुष्पा ठाकुर,गीता ठाकुर,मीना ठाकुर,शबाना परवीन,सावित्री ठाकुर,लछमिन कौशिक,दीपा यादव,मन्नू बाईं कैवर्त,ललिता कैवर्त,माया गंधर्व,लक्ष्मी* गोंड,गायत्री यादव,रानी गंधर्व, कोसम बाई,शकुन ठाकुर,मीना सोनी,रूपाली रजक,सुरेखा रजक,संजना रजक, कोशम देवांगन,तुलसी देवांगन, धानबाई देवांगन,जेठिया देवांगन,जानकी देवांगन,जानकी गोंड,मुन्नी कैवर्त,सती धुरी,प्यारी बाई देवांगन, उमा ठाकुर,नीता ठाकुर,लक्ष्मी बाई,मोगरा बाई, सुक्रिता सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।।