Share this News
हरदीबाजार 18अगस्त 2022(KRB24NEWS):

हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोरबी के जगत सागर तालाब में पानी में डूबकर एक युवक की हुई मौत । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोरबी के ईमलीपारा निवासी इतवारी लाल धनुहार का पुत्र बिशंभर धनुहार उम्र लगभग 35 वर्ष जो अविवाहित था ,ने बुधवार रात्रि जगत सागर तालाब में मछली पकड़ने आया था ,जो कि गीलीनेट मछली जाल से मछली पकड़ने रात्रि लगभग 9 बजे तालाब में गया था ।

सुबह गांव के कुछ लोग दिशा मैदान गये हुऐ थे तब जाकर लोगों कु नजर एक तैरती हुई इंसानी शरीर देखी और धीरे धीरे गांव में हल्ला हो गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई,जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच व जनपद सदस्य पति मौका स्थल पर पहुंच गये ।

आसपास के ग्रामीणों ने देखा और पहचान की इतवारी धनुहार का पुत्र बिसंभर है जिसे तत्काल कोटवार के माध्यम से हरदीबाजार पुलिस को सूचना दे दी गई है सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस तत्काल मौका स्थान पर पहुंच कर,पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया ।

हरदीबाजार संवाददाता विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट