Share this News
कोरबा पाली 14 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

रक्षाबंधन के उपलक्ष पर इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्रओं द्वारा पाली थाना प्रभारी तेजकुमार यादव जी एवं उनके स्टाफ को स्वनिर्मित राखी बांधकर एवं मुंह मीठा कराया , ज्ञात हो कि पुलिसकर्मी दिन रात जागकर हमारी जान माल की रक्षा करते हैं, टीआई श्री यादव जी इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्राओं को अपने प्रांगण में पाकर खुशी से गदगद हो गए, उन्होंने सभी छात्राओं को अपने कक्ष में ले जाकर राखी बंधवा कर उनका उत्साहवर्धन किया |

उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बहन मान कर आशीर्वाद लिया | साथ ही स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षा प्रदान करने की आश्वासन दी | इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राएं पहली बार थाना पहुंचकर बहुत खुश हुई |

टीआई सर ने अपनी ओर से छात्राओं को अपराधिक मामलों से अवगत कराते हुए कभी जीवन में गलत कार्य न करने की सलाह दी एवं समस्त छात्राओं को रक्षाबंधन उपहार सप्रेम भेंट दिया | इस कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा जी के निर्देशानुसार , स्कूल के प्राचार्य श्री एच.आर. ओग्रे एवं स्टाफ ने कार्यक्रम को संपन्न कराया |

पाली संवाददाता – सुरेंद्र सिंह ठाकुर