Share this News
कोरबा पाली 14 अगस्त 2022(KRB24NEWS):-
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सद्भाव मीत मीतान का त्यौहार भोजली गंगा ग्राम पंचायत केराझरिया में महिलाओं की सामूहिक गायकी एवं बैंड बाजे के साथ भारत भवन से निकली गई।भोजली दाई (देवी) के सम्मान में भोजली सेवा गीत गाये गए। सामूहिक स्वर में गाये जाने वाले भोजली गीत छत्तीसगढ की शान हैं।भोजली यानी अन्न की देवी की आराधना का यह पर्व, अन्नदाताओं के अच्छी फसल के कामना के लिए मनाया जाता है, ऐसी मान्यता हैं कि अच्छी भोजली उगने पर उस वर्ष कृषि उत्पादन भी बहुत अच्छा होता है।
रक्षाबंधन के दूसरे दिन भाद्रपद कृष्णपक्ष प्रथमा को भोजली विसर्जन का कार्यक्रम किया जाता है किसानों के घर में अच्छी वर्षा एवं भरपूर भंडार देने वाली फसल की कामना करते हुए फसल के प्रतीकात्मक रूप से भोजली का आयोजन करते हैं। आज के दौर में ऐसा नजारा देखना दुर्लभ हो गया है। गांव में ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमो में गांव के मुखिया सत्यनारायण पैकरा गांव वालों को संपूर्ण सहयोग प्रदान करते है। जो गांव के पंचायत भवन से निकल कर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए ग्राम के इष्ट देवी देवताओं के समक्ष दर्शन पश्चात तालाब में विसर्जन किया गया ।
जिसमें गांव के सभी वरिष्ठ जन युवा साथी महिलाओ एवं बच्चो का भोजली विसर्जन में सहयोग प्रदान किए। इसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच सत्यनारायण पैकरा,कपिल दास माखनलाल डोंगरे राय सिंह पैकरा गुलाब दास विशंभर दास पीतांबर दास राम सिंह कवर सुमिरन दास दुर्बन सिंह कृष्णा रुकमणी बाई शांति बाई यशवंत यादव संतोषी मानिकपुरी दिलेश्वर दाससमस्त ग्रामवासी विशेष रुप से उपस्थित रहें।




