Share this News
तिरंगा देश के शौर्य ,शांति और बलिदान का प्रतीक : अजय यादव
बिलासपुर 11 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

तखतपुर नगर में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में हर्षिता पांडे जी के मार्गदर्शन पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कार्यों को संकल्पित हर घर तिरंगा को लेकर नगर में तिरंगा यात्रा निकाला गया।।

हर्षिता पांडे ने कहा कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर सब्जी मार्केट पुराना बस स्टैंड संगम नगर मंडी चौक होते हुए नगर भ्रमण कर भारत माता की जय कारों से पूरा तखतपुर राष्ट्रवाद से गूंज उठा और कहा कि आजादी के लिए जो आंदोलन के दौरान जो जज्बा रहा होगा, वह जज्बा आजादी का 75वां वर्षगांठ पर एक बार फिर देश में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे तखतपुर विधानसभा में हर घर तिरंगा को लेकर बूथ स्तर तक तिरंगा पहुंचाया जा रहा है तखतपुर विधानसभा के चारों मंडल में प्रभारी नियुक्त कर हर बूथ में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा को संकल्पित कर तिरंगा लगाने का लोगों को संदेश दियाअजय यादव ने कहा कि आजादी के अमृत-उत्सव में देश का हर वर्ग और जाति के लोग अंतर की दीवारें तोड़कर एकता के साथ तिरंगा फहरा रहे है ,तिरंगे की शान में हर भारतीय उत्सव मना रहा है।

देश भक्ति का जोश-जुनून चरम पर है। नई पीढ़ी के लिए तो यह फेस्टिव सप्ताह जैसा हो गया है। कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देश भक्ति गीतों की प्रतियोगिता, कहीं भारत माता की शान में तरह-तरह उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी व आम नागरिक बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ, तिरंगा यात्रा के दौरान सभी लोगो के हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ चल रहे थे। है अमन की पहचान यह मेरा देश का झंडा, लहराए आसमान पर यह भारत का तिरंगा….।इस तिरंगा यात्रा में त्रेतानाथ पांडे मंडल अध्यक्ष रामचरण वस्त्रकार किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कौशिक महामंत्री नैनलाल साहू कृष्ण कुमार साहू विश्वनाथ यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष कोमल सिंह ठाकुर पार्षद गज्बे चाचा राजेश सोनी सरजू यादव काशी देवांगन अनिल सिंह ठाकुर व्यापारी संघ अध्यक्ष, शिव देवांगन पार्षद राघवेंद्र पांडे प्रेम सिंगरौली रतन सिंह रावल कौशल साहू सरजू यादव,मनोज तिवारी, प्रीतम कौशिक महामंत्री किसान मोर्चा,संदीप साहू , प्रकाश पाटले जनपद सदस्य, किशन पांडे मालती यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा देवांगन लता कश्यप रमा कश्यप पुष्पा रात्रे अमित यादव राजकुमार यादव रोशन सिंह ठाकुर प्रमोद धुरी , ओमकार सोनी,जीतू ठाकुर,सागर कैवर्त,आशीष रजक,टीकम कौशिक,योगराज साहू ,सुंदर कैवर्त,कोमल श्रीवास, सुरेश शर्मा, सुरेश यादव,लक्ष्मण कैवर्त,तिलक साहू,गणेश श्रीवास, संदीप ठाकुर,लाला साहू,बसंत यादव, संजय निर्मलकर, विशाल विश्वकर्मा पुरुषोत्तम निर्मलकर,नानू निर्मलकर ,डाकेश कश्यप, आशीष रजक,प्रवीण मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *