Share this News
राजू सैनी KRB 24न्यूज कोरबा:=बांकी मोंगरा के बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर वैभव शर्मा मंडल प्रभारी बोले- युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार।
बांकी मोंगरा मंडल भाजपा युवा माेर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक सामुदायिक भवन प्रेम नगर में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई. बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मी जगत, एवं मंडल महामंत्री भैया मनीष मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव, मंडल प्रभारी वैभव शर्मा की उपस्थिति में बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र से माल्यार्पण एवं जय श्री राम के नारे के साथ बैठक विधिवत प्रारंभ हुई सदस्यों द्वारा कई मुद्दों पर गहन चिंतन हुआ भाजयुमो द्वारा चलाए गए मंडल में विभिन्न कार्यकर्ता की समीक्षा की गई नेताओं ने भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ… छल कर रही है मंडल प्रभारी वैभव शर्मा ने मंडल मे जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा परिवार का सबसे ऊर्जावान संगठन है संगठन द्वारा समय-समय पर आंदोलन को दिशा देकर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है मंडल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बाकी मोगरा मंडल के द्वारा लोक सेवा के कई कार्यक्रम को चला कर संकट के समय लोगों की सहायता की है
बांकी मंडल में भाजपा युवा मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करते कार्यकर्ता. मंडल अंतर्गत प्रेम नगर के आकर्षणी सामुदायिक भवन में भाजपा युवा मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष उदय शर्मा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने की अपील की. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने युवा मोर्चा के सदस्यों से सरकार के हर गलत निर्णय का विरोध करने की अपील की. साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया.भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी विनोद राजपूत ने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश एवं जिले द्वारा निर्देश प्राप्त पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों को मोर्चा द्वारा सफलतापूर्वक जिले के हर मंडलों में आयोजित करने एवं सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर मंडल के सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए ।
बांकी मोंगरा से राजू सैनी की रिपोर्ट :=

