Share this News

लम्बे अर्से से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता
कोरबा 16 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा फरार वारंटियों की पता तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर तामीली के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर कुसमुण्डा पुलिस द्वारा वारंटियों की पता तलाश हेतु अलग अलग दिशा में टीम बनाकर रवाना किया गया तथा फरार वारंटियों के सकुनतों पर दबिश दी गई जो कुछ वारंटी अपने सकुनत से लगातार फरार रहना पाया गया, परंतु सक्रिय मुखबिरों की सूचना व कुसमुण्डा पुलिस टीम के मेहनत से विगत 22 साल से फरार चल रहे वारंटी तोप सिंह पिता पंचराम निवासी चोढा चौकी हरदीबाजार के सकूनत पर दबिश देकर पकड़ा गया इसी प्रकार लम्बे अर्से से फरार चल रहे वारण्टीगण गजेंद्र सिंह उर्फ राजा, त्रिलोक सिंह, पवन यादव तथा गिरफ्तारी वारंटी सलीम कुरैशी को पकड़ कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। कुसमुण्डा पुलिस द्वारा भविष्य में भी विशेष अभियान चलाकर फरार स्थायी वारंटी की तामीली की जायेगी। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नवीन देवांगन (थाना प्रभारी कुसमुण्डा) प्र.आर.आकाश शर्मा, योगेंद्र आदिले. आरक्षक संजय तिवारी, श्याम गबेल, विशाल वर्मा, संजय सिंह, महेंद्र चन्द्रा पुष्पेंद्र पटेल की भूमिका रही।*नाम वारंटीगण* – 01. तोप सिंह पिता पंचराम निवासी चोढा, चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)02. गजेंद्र सिंह उर्फ राजा पिता सोहन सिंह निवासी आदर्शनगर थाना कुसमुण्डा, जिलाकोरबा (छ.ग.) 03. त्रिलोक सिंह पिता रामनाथ सिंह कंवर निवासी अखरापाली, चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)04. पवन यादव पिता फागु यादव निवासी केसला चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)*नाम गिरफ्तारी वारंटी* 05. सलीम कुरैशी पिता स्व० श्री सुन्ने कुरैशी निवासी इमलीछापर थाना कुसमुण्डा, जिला कोरबा।

हरदी बाजार संवाददाता विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट