Share this News

राजू सैनी KRB 24न्यूज कोरबा जिले के बांकी मोंगरा के घोड़देवा बुधवारी बाजार के पास ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नहीं पहुंचे एसईसीएल के कोई अधिकारी।जिला कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत घोड़देवा रोड़ में एसईसीएल की भारी वाहन दौड़ रही है जिससे बड़ी दुघर्टना होने की आशंका बनी हुई है कई बार तो सड़क हादसे में कई गायों कि मौत भी हो चुके हैं वही भारी वाहन चलने से सड़क पुरी तरह से जर्जर हो चुके है जिससे दो पहिया वाहनों का भी चलना मुश्किल हो गए हैं । जिसके वजह से डबरीपारा के ग्रामीण एकत्रित होकर सुबह 9 बजे से चक्काजाम कर दिये जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवागमन बंद हो गई और बड़े वाहनों के साथ – साथ दो पहिया वाहनों को भी घंटो भर इंतजार करना पड़ा । चक्काजाम बंद नहीं हुए तो दो पहिया वाहन बांकीमोंगरा की ओर से चले गए लेकिन एसईसीएल कि ओर चलने वाले ट्रकों की पहिया थम गये । ग्रामीणों ने बताया कि पंखादफाई से चार नंबर , बांकी दो नंबर की सड़क कि मरम्मत चल रहे हैं जिसके वजह से एसईसीएल के अधिकारियों के द्वारा कुछ दिन के लिए घोड़देवा , दो नंबर रोड़ पे वाहनों को चलने का आदेश दिये थे । तब से लगातार माह भर से इस मार्ग से भारी वाहन चल रहे हैं

जिससे सड़क पुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं एवं कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकते हैं । ग्रामीण चाहते है कि इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो और इस सड़क का मरम्मत जल्द से जल्द करें नहीं तो और बड़ी उग्र आंदोलन किया जाएगा । फिलहाल खबर लिखे जाने तक एसईसीएल के ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी चक्काजाम स्थल पे नहीं पहुंचे जिसके वजह से चक्काजाम जारी रहा है । चक्काजाम में डबरीपारा , दो नंबर एवं बाजार के आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे ।

बांकीमोंगरा से राजू सैनी की रिपोर्ट :=