Share this News

राजू सैनी KRB 24न्यूज कोरबा:=आज दिनांक 30 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा के द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रहे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो जी का जन्म जयंती के अवसर पर एस ई सी एल हॉस्पिटल बांकीमोंगरा में मरीजों को फल एवं स्वल्पाहार वितरण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों एवं हॉस्पिटल के डॉक्टरों व स्टाफ के द्वारा स्व. डॉ.महतो जी को कर श्रद्धासुमन भेंट किया गया। पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भी उन अनुभवों व यादों को साझा किया जो उन्होंने स्वर्गीय डॉ. महतो जी के साथ बिताए थे।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश झा ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से स्व. डॉ. महतो जी आजीवन गरीब जनता की सेवा करते हुए एवं कार्यकर्ताओं को स्नेह व मार्गदर्शन देते हुए बिताया है यह आजीवन हम सबके दिलों में चिरस्थाई रहेगा।

वार्ड क्रमांक 67 नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व मंडल महामंत्री सुधार साय चौहान ने भी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व हॉस्पिटल स्टाफ का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अश्वनी साहू जी के द्वारा किया गया।

जन्म जयंती कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सूरजपुर जिला प्रभारी विकास झा, नवनियुक्त मंडल महामंत्री हनुमान पाण्डेय, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा बबलू डहरिया, प्रकोष्ठ जिला कोषाध्यक्ष ललन सिंह, मंडल प्रचार प्रसार मंत्री अजय राठौर, प्रकोष्ठ जिला सदस्य श्रीमती शीला महंत, मंडल मोर्चा महामंत्री रामदयाल साहू, युवा मोर्चा जिला सदस्य रामकुमार यादव, पूर्व युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मालिक राम कश्यप, मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव, मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मिंटू कुमार, युवा मोर्चा सदस्य हितेश अग्रवाल, प्रकोष्ठ जिला सदस्य वीरेंद्र पंडित, मंडल सक्रिय सदस्य अशोक पाल, राजीव पंडित, शिवकुमार, गीता साहू, चिकित्सालय प्रभारी डॉ खान एवं उनके पूरे स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।


राजू सैनी 9039799818