Share this News
कोरबा पाली26 जून 2022(KRB24NEWS):
ब्लाक के अंतर्गत ग्राम ढुकूपथरा जिले कोरबा और विकास खंड पाली का सरहदी ग्राम है दोनों ग्रामों का सीमा जिला बिलासपुर और जिला कोरबा से मिलता है।लगातार 2 दिन चले इस जांच पड़ताल में तहसीलदार पाली और तहसीलदार रतनपुर के द्वारा अपने अपने तहसील से राजस्व निरक्षक,और पटवारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके का निष्पक्ष जांच करते हुए दोनों ग्रामों के सीमा को निर्धारित किया गया।
जिसमे दोनों ग्रामों की सहमति बनी इससे पहले आए दिन दोनों ग्रामों के ग्रामवासी आपस में उलझते ही रहते।उक्त विवाद के निराकरण से ग्राम में खुशहाली है।इस कार्य में ग्राम सरपंच राजकुमार बिंझवार की जितनी ही तारीफ की जाए कम होगी लगातार तहसील,जिला,राज्य,जैसे उच्च कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात कर इस समस्या को सुलझाया।
सरपंच राजकुमार बिंझवार



