कोरबा 1अप्रैल 2022 (KRB24NEWS): जिला कलेक्टर कोरबा द्वारा 1 अप्रैल से प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शाला संचालन हेतु आदेश जारी किया गया है छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने उक्त शाला संचालन समय को प्रातः 7:30 से 11:30 तक करने के लिए कलेक्टर के नाम श्री अवध सिंह राणा संयुक्त कलेक्टर को जिलाध्यक्ष तरुण सिंह राठौर के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया। सचिव मानसिंह राठिया ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे तपती दोपहरी में बिना चरण पादुका के वापस घर लौटने में परेशानी होगी साथ ही स्कूलों में गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक संसाधनों की कमी है ऐसी स्थिति में गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर होगा।ज्ञात हो कि प्रदेश के अनेक जिलों में शाला संचालन का समय प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक किया गया है उक्त मांग पत्र सौंपने हेतु छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष तरुण सिंह राठौर , सचिव मानसिंह राठिया , कोषाध्यक्ष हबेलसिंह अघरिया , उपाध्यक्ष राधारमण श्रीवास ,के आर डहरिया आदि शिक्षक उपस्थित थे।