Share this News
31 मार्च 2022पाली(KRB24NEWS) : अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कोरबा जिला उपाध्यक्ष के रूप में दुर्गेश सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई है। ज्ञातव्य हो कि इनकी नियुक्ति क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कोरबा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह छत्री द्वारा की गई है। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा जिला उपाध्यक्ष के पद पर दुर्गेश सिंह ठाकुर की नियुक्ति से निश्चित ही हमारे जिला संगठन को और बल मिलेगा वह संगठन की ताकत में इजाफा होगा ।हमें आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि उनकी कर्मठता और नेतृत्व में कोरबा जिले में संगठन का विस्तार और उल्लेखनीय कार्य अवश्य होंगे। दुर्गेश सिंह ठाकुर की नियुक्ति पर क्षत्रिय समाज में हर्ष व्याप्त है ।