Share this News

कोरबा/कटघोरा 26 नवम्बर 2021 : कटघोरा शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में शुक्रवार को संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रशासनिक प्रावधानों का एक दस्तावेज है, जो सरकार की मूल संरचना को निर्धारित करती है। प्रत्येक सरकार संविधान की सीमाओं में कार्य करती है। संविधान सरकार के प्रमुख अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका है। उन्होंने कहा कि सभी को संविधान की गरिमा बनाए रखना चाहिए। संविधान हमे अपने सीमाओं के साथ-साथ अधिकार व कर्तव्य को बताता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई। वसंविधान के उद्देश्यिका का सामूहिक रूप से वाचन किया। साथ ही बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने इसे अपनाया। जिसे 26 जनवरी 1950 को लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ लागू किया गया।