Share this News

दंतेवाड़ा 12 जुलाई ( KRB24NEWS ) : स्पेशल DG अशोक जुनेजा ने नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक ली है। बैठक में ज़िला पुलिस और CRPF के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान DG अशोक जुनेजा ने अफ़सरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यहां पुलिस लाइन में कारली हुई बैठक में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की भी समीक्षा हुई। इस दौरान दंतेवाड़ा में चल रहे लोन वर्राटू अभियान, बदलेम एडका अभियान के बारे में भी चर्चा हुई।

दंतेवाड़ा के पुलिस अफसरों ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि स्पेशल DG अशोक जुनेजा ने काफी तारीफ की है। दरअसल लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा में सालभर के अंदर 385 नक्सलियों का सरेंडर हुआ है। इनमें 100 इनामी नक्सली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *