Share this News

कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव में पीएम मोदी ने आज संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कोई भी देश महामारी से अकेला मुकाबला नहीं कर सकता.

नई दिल्ली : कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव में पीएम मोदी ने आज अपने विचार रखे. इसमें दुनिया भर के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों में लोगों की मृत्यु हुई हैं, मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र कितना भी मजबूत क्यों ना हो लेकिन वह इस तरह की महामारी का सामना अकेले नहीं कर सकता है.

पीएम ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में टेक्नॉलाजी अहम है, जिसमें हमारे यहां संसाधन की कोई कमी नहीं है. इसलिए हमने तकनीकी रूप से संभव होते ही अपने कोविड ट्रेसिंग और ट्रैकिंग ऐप को ओपन सोर्स बना दिया.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक उबरने के लिए टीकाकरण जरूरी है, और शुरुआत से ही हमने भारत में अपनी टीकाकरण रणनीति की योजना बनाते समय पूरी तरह से डिजिटल दृष्टिकोण अपनाने का फैसला किया. पीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए कोविन को ओपन सोर्स बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है.

इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने रविवार को कहा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव पर अपने विचार साझा करेंगे, क्योंकि भारत कोविन को कोविड19 से निपटने के लिए एक डिजिटल पब्लिक गुड के रूप में पेश करता है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, ‘कॉन्क्लेव का उद्देश्य कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोविड -19 से लड़ने के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करना है.’