Share this News

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट

रायपुर 22मई (KRB24NEWS) : प्रदेश में कोरोना अब काफी हद तक कंट्रोल हो रहा है. शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 4 हजार 328 नए मामले सामने आए. 103 लोगों की मौत हुई. 9631 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए. हालांकि रायगढ़ जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अभी भी गंभीर बना हुआ है. शनिवार को जिले में 16 लोगों की मौत कोरोना से हुई. पिछले कई दिनों से जिले में लगभग यही स्थिति बनी हुई है. हर रोज यहां 15 से ज्यादा कोरोना के मरीजों की मौत हो रही है. प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस सरगुजा जिले से आए. यहां 24 घंटे में 390 नए कोरोना संक्रमण के मरीजों की पुष्टि हुई. हालांकि मौत एक भी नहीं हुई. 

रायगढ़ में पिछले 8 दिनों के कोरोना संक्रमण के मामले और मौतों पर नजर

तारीख कोरोना संक्रमण मौतें 
22 मई28316
21 मई35813
20 मई39215
19 मई44117
18 मई4177
17 मई49912
16 मई34116
15 मई61714


छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस सूचनीय रोग लेकिन महामारी नहीं!

छत्तीसगढ़ शासन नेराज्य में ब्लैक फंगस (Mucormycosis) को नोटिफिएबल डिसीज घोषित किया गया है. इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (शासकीय और निजी) को ब्लैक फंगस (Mucormycosis) को लेकर गाइडलाइंस का पालन करना होगा. इसमें मरीजों की स्क्रीनिंग, पहचान, प्रबंधन के संबंध में राज्य शासन, ICMR और भारत सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा. 

ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग ने भी राज्यों से ऐसा करने की सलाह दी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसे नोटिफिएबल डिसीज घोषित किया गया है. जबकि प्रदेश में 100 से ज्यादा केस ब्लैक फंगस के केस सामने आ चुके हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर रखा है.

ब्लैक फंगस के मरीजों की देनी होगी जानकारी

छत्तीसगढ़ के सभी स्वास्थ्य प्रदाताओं को ब्लैक फंगस (Mucormycosis) के संदेहास्पद या पुष्टिकृत प्रत्येक प्रकरण को संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करना अनिवार्य होगा.

मरीज का नाम नहीं होगा सार्वजनिक

स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी व्यक्ति, संस्था पर ब्लैक फंगस (Mucormycosis) के मरीज के का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. किसी भी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक या अन्य प्रकार के मीडिया का उपयोग बिना अनुमति के नहीं कर सकेगा.इस नियम की अवज्ञा करने पर भारतीय दण्ड सहिता 1860 (45) की धारा 188 के तहत दण्डनीय उपराध माना जाएगा. यह अधिसूचना इसके प्रकाशन की तिथि से लागू होगी.आगामी एक वर्ष तक वैध रहेगी.

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन अपडेट

कबीरधाम जिले में लॉकडाउन का शुक्रवार को 33वां दिन. कोंडागांव और कांकेर में 34 वां दिन. दंतेवाड़ा में 35वां दिन. बीजापुर और बस्तर में 36वां दिन. बिलासपुर, महासमुंद, रायगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली और बलरामपुर में लॉकडाउन का 39वां दिन. सरगुजा, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर, कोरबा और धमतरी, कोरिया, जशपुर और बलौदाबाजार में लॉकडाउन का 41वां दिन. रायपुर, राजनांदगांव, बालोद और बेमेतरा में लॉकडाउन का 45वां दिन. दुर्ग में लॉकडाउन का 47वां दिन.

प्रदेश में टीकाकरण अपडेट

छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण प्रदेश के 382 केंद्रों में किया जा रहा है. शनिवार रात 9 बजे तक 19 हजार 955 लोगों का टीकाकरण किया गया. इनमें अंत्योदय के 1242, BPL के 7330, APL के 10725, फ्रंटलाइन वर्कर के 598 हितग्राहियों को कोरोना का टीका लगाया गया.