Share this News

रायपुर 19 मई ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं की मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम जारी हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सुबह 11 बजे वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया।

यहां सबसे पहले देख परिणाम

परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in पर उपलब्ध रहेगा। बता दें कि बिना परीक्षा दिए असाइंमेंट के बेस पर छात्रों को पास किए गए है।

उल्लेखीय है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को ​रद्द किया।वहीं अब छात्रों को असाइंमेंट के आधार पर आज 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी किए गए हैं।